फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Belhar RRC non-functional; wet and dry waste management also a failure.

Sant Kabir Nagar News: बेलहर आरआरसी बेकार, गीले-सूखे कचरे का प्रबंधन भी फेल

Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Belhar RRC non-functional; wet and dry waste management also a failure.
रिसोर्स रिकवरी सेंटर।
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल दशहर और भेड़ौरा पिकौरा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) निर्माण प्रशासनिक उदासीनता और स्थानीय जिम्मेदारों की निष्क्रियता के चलते बेकार हो गए हैं। केंद्रों का उद्देश्य गांव में सूखे व गीले कचरे का समुचित प्रबंधन कर जैविक खाद तैयार करना था, लेकिन वर्तमान में यह योजना धरातल पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू ही नहीं हो सकी है। केंद्र बनने के बाद भी वहां न तो नियमित सफाई व्यवस्था लागू की गई और न ही कचरा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों का समुचित उपयोग किया जा रहा है। परिणामस्वरूप केंद्र बेकार पड़े हुए हैं और सरकारी धन की बर्बादी दिखाई दे रही है। यदि आरआरसी सेंटर सही ढंग से संचालित किए जाएं तो गांव में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो सकती है और कचरे से जैविक खाद बनाकर किसानों को भी लाभ मिल सकता है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने कहा कि संबंधित को निर्देश दिए गए हैं कि सेंटरों को तत्काल चालू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed