फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   belaharkala village in dark, power cut

अंधेरे में डूबा बेलहरकला गांव

Thu, 21 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
belaharkala village in dark, power cut
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शासन का निर्देशानुसार कहीं भी ट्रांसफार्मर जलने पर उसे 24 घंटे में बदल दिया जाना चाहिए, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। इसकी बानगी है बेलहरकला गांव।
विज्ञापन


गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पहले जलने से गांव के लोग अंधेरे में है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसको लेकर गांववालों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन


बेलहरकला गांव के निवासी मनोज कुमार, लवकुश, सौरभ, सूरज, श्रवण राय, राम जी वर्मा आदि ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले जल गया। तभी से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली न रहने से गर्मी के मौसम में लोग परेशान है। खासकर महिलाओं व बच्चों का बुरा हाल है। शाम होते ही अंधेरा छा जाने से भय बना रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed