{"_id":"6620363ef332260a1b0ff124","slug":"being-cool-yourself-giving-trouble-to-others-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-528182-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुद हो रहे कूल-कूल... दूसरों को दे रहे परेशानी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुद हो रहे कूल-कूल... दूसरों को दे रहे परेशानी फुल
Thu, 18 Apr 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
-लोग एसी तो खरीद ले रहे लेकिन लोड नहीं बढ़वा रहे, जिससे हो रही लो वोल्टेज की समस्या
-शहर में करीब 27000 बिजली उपभोक्ता, एक हजार से ज्यादा घरों और दुकानों में लगे हैं एसी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिन ब दिन बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान करीब चालीस डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे पंखे और कूलर भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए बीते कुछ दिनों से एसी की डिमांड बढ़ गई है। इस डिमांड के कारण एक परेशानी भी सामने आ रही है। लोग एसी तो खरीद ले रहे हैं लेकिन कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वा रहे हैं। इसके चलते लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो रही है और एसी खरीदने वाले तो कूल-कूल हो जा रहे हैं, पर लो वोल्टेज के कारण आसपास के लोगों के पंखे भी रेंगने लग रहे हैं और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही हाल रहा तो मई-जून में दिक्कत और बढ़नी तय है।
बिजली निगम के अनुसार, शहर में करीब 27000 बिजली उपभोक्ता हैं। बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ दें तो करीब एक हजार से ज्यादा घरों और दुकानों में एयर कंडीशनर लगे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, एसी का उपयोग भी बढ़ रहा है। शहर में मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, आजाद चौक, गोरखल सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने एसी लगा रखे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई उपभोक्ता घर व दुकान में एसी तो लगवा ले रहे हैं लेकिन उसका लोड नहीं बढ़वा रहे हैं। इस कारण लो-वोल्टेज की समस्या पैदा हो रही है। बिजली निगम के अफसर जब चेकिंग करते हैं और लोड बढ़ाने के लिए दबाव बनाते हैं तब जाकर कुछ उपभोक्ता लोड बढ़वाते हैं। ज्यादातर लोग फिर भी ऐसा नहीं कर रहे हैं। लोग अपने उपभोग के हिसाब से खुद आगे बढ़कर लोड नहीं बढ़वाते जिसका खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ता है।
टाउन तीन में लाइन लॉस अधिक
शहर में टाउन तीन में पठान टोला, अंसार टोला, बरदहिया बाजार, बरई टोला, नेदुला, छोटी सरौली, कलक्ट्रेट सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। यहां लाइन लॉस की समस्या सबसे ज्यादा है। हालांकि इस क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। तारों को भी बदला जा रहा है फिर भी समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बोले शहरवासी
गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे पंखा, कूलर रेंग रहे हैं। गर्मी के कारण रात में नींद पूरी नहीं हो रही है।
- हरिराम, उपभोक्ता
लो वोल्टेज के कारण पंखे व कूलर की चाल मंद पड़ गई है। वोल्टेज बढ़ाने के लिए स्टेबेलाइजर लगाया, इससे भी राहत नहीं मिल पा रही है।
मनौव्वर, उपभोक्ता
अधिकारी बोले
शहर में जिन लोगों ने लोड़ बढ़ाने के लिए आवेदन किया है, उनका लोड़ बढ़ाया गया है। साथ ही चेकिंग भी की जा रही है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं।
- केएन शुक्ल, एसडीओ
15 प्रतिशत बढ़ गई खपत
अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश कुमार ने बताया कि मार्च माह में जिले में 35 मेगावाट की खपत थी जो अप्रैल में अब तक 15 प्रतिशत बढ़ कर लगभग 40 मेगावट हो गयी है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की खपत और बढ़ेगी।
कम से कम तीन किलोवाट चाहिए कनेक्शन
सामान्यत: घर में अगर एक टन, डेढ़ टन या दो टन का एक एसी लगा है तो बिजली कनेक्शन तीन किलोवाट का होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग इसकी अनदेखी कर देते हैं या कई लोग जानकारी के अभाव में भी लोड नहीं बढ़वाते हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी की बढ़ी डिमांड
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी की डिमांड भी बढ़ गई है। शहर के गोला बाजार के व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से दो से तीन एसी की बिक्री प्रतिदिन हो रही है। लोग डेढ़ टन एसी की डिमांड ज्यादा कर रहे है। वहीं व्यापारी गौरव रुंगटा ने भी एसी की डिमांड बढ़ने की बात स्वीकार की। कहा कि बीते कुछ दिनों में अचानक एसी की बिक्री ने तेजी पकड़ी है। प्रतिदिन दो से तीन एसी की बिक्री हो रही है। सबसे ज्यादा डेढ़ टन एसी की मांग लोग कर रहे है। उम्मीद है कि मई-जून में एसी की मांग और बढ़ेगी।
एक किलो लोड बढ़वाने पर देना होगा 300 रुपये
अगर आप का दो किलोवाट का कनेक्शन है तो उस पर एसी न चलाएं। एसी चलाने के लिए कम से कम तीन किलोवाट का कनेक्शन होना चाहिए। एक किलो वाट का कनेक्शन बढ़वाने के लिए 300 रुपये शुल्क हैं। साथ ही हर माह प्रति किलोवाट पर 110 रुपये फिक्स चार्ज लगता है। विद्युत निगम के अधिकारी अगर कनेक्शन की जांच करते है और किलोवाट में कमी मिलती है तो उसे बढ़ा देते है। यह रकम बिजली के बिल में समाहित हो जाता है।