{"_id":"68e6abdc47a31995d20b599c","slug":"before-the-process-of-privatization-the-side-of-the-electricity-workers-should-be-heard-rajesh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139525-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण की प्रक्रिया से पूर्व बिजली कर्मियों को पक्ष सुना जाए : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण की प्रक्रिया से पूर्व बिजली कर्मियों को पक्ष सुना जाए : राजेश
Wed, 08 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली कर्मी
- फोटो : udhampur news
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण की प्रक्रिया को निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश बताया और कहा कि आरएफपी डॉक्यूमेंट पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा लगाई गई आपत्तियों पर पावर कॉरपोरेशन का जवाब सुनने के पहले बिजली कर्मियों का पक्ष सुना जाए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत नियामक आयोग से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को समय न दिया तो बिजली कर्मी विद्युत नियामक आयोग के मुख्यालय पर मौन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी चंद्र केश मौर्य ने कहा कि सरकार, प्रबंधन और विद्युत नियामक आयोग के बीच निजीकरण को लेकर मिलीभगत हो गई है। एक लाख करोड रुपए से अधिक की पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की परिसंपत्तियों को कौड़ियों के दाम पूर्व निर्धारित निजी घरानों के हाथ बेचने की साजिश है।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील कुमार प्रजापति, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, सूरज प्रजापति, विकास पंचाल , मनीष मिश्रा , उमेश चौधरी , अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।