फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Been trying for pension for last three years... hearing is not happening

Sant Kabir Nagar News: पेंशन के लिए तीन साल से लगा रहे चक्कर... नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 18 Aug 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Been trying for pension for last three years... hearing is not happening
- समाधान दिवस : खलीलाबाद तहसील पहुंचे उतरावल निवासी मातिवर ने सुनाई पीड़ा
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने मेंहदावल तहसील पर सुनी समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस पर खलीलाबाद तहसील पर पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि वह तीन साल से पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं पर पेंशन नहीं मिल रहा है। वहीं एक व्यक्ति छह माह से तहसील का चक्कर लगा रहा है, वहीं गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
खलीलाबाद तहसील पर एसडीएम शैलेश दूबे ने समस्या सुनीं। इस दौरान उतरावल निवासी (71) मातिवर पहुंचे। उनका कहना है कि वह तीन साल से पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है। आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है। वह वृद्धा पेंशन के पात्र हैं।
विज्ञापन


इसी तरह कोड़री निवासी बुजुर्ग गुलाम हुसैन ने गांव के कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। गुलाम हुसैन कहना है कि खलिहान की जमीन पर नलकूप और बाउंड्रीवाल बनाया गया है लेकिन गांव के कुछ लोग उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। छह माह से शिकायत पत्र दे रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसी तरह से अन्य मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



128 मामले आए और 11 का निस्तारण
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 128 मामलों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने मेंहदावल तहसील पर समस्याएं सुनीं। यहां कुल 37 मामले आए, जिनमें छह का निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं खलीलाबाद तहसील पर एसडीएम शैलेश दूबे ने के सामने 51 प्रार्थना पत्र आए और तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। इसके अलावा धनघटा तहसील पर कुल 40 मामलों में दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed