{"_id":"64a1b0b7d27ec49634064777","slug":"became-a-murderer-in-maintaining-friendship-khalilabad-news-c-7-1-227240-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान हत्याकांड : दोस्ती निभाने में बन गए कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान हत्याकांड : दोस्ती निभाने में बन गए कातिल
Sun, 02 Jul 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट के प्रधान कौशल चौधरी की हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी आलोक चौधरी उर्फ गोलू और सुप्रभमणि तिवारी दोस्ती निभाने में कातिल बन गए। दोनों को पहले से घटना की साजिश के बारे में जानकारी नहीं थी। दोनों दावत खाने पहुंचे और फिर आरोपी हरेंद्र चौधरी से दोस्ती की वजह से प्रधान की हत्या में शामिल हो गए।
29 जून को नौहट के प्रधान कौशल चौधरी को गांव के पश्चिम पुलिया के पास आारोपियों ने पीट-पीट कर मार डाला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महुली क्षेत्र के मेहनिया निवासी आलोक चौधरी उर्फ गोलू और खरवनिया खुर्द निवासी सुप्रभमणि तिवारी को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद और जेल भेजे जाने से पूर्व पुलिस की पूछताछ में आरोपी आलोक चौधरी उर्फ गोलू ने बताया कि एक साल पहले खलीलाबाद में एक राजनीतिक पार्टी पर उसकी पहली बार मुलाकात नौहट गांव के हरेंद्र चौधरी से हुई थी। वहीं से दोनों का परिचय हुआ और फिर बातचीत करते - करते रिश्ते प्रगाढ़ हो गए। उसके बाद हरेंद्र चौधरी उसे अपने घर ले गया। फिर दोनों का एक -दूसरे के घर आना- जाना शुरु हो गया। घटना के दिन हरेंद्र चौधरी ने आलोक चौधरी उर्फ गोलू को फोन करके सूचना दिया कि दावत है,इसमें खाने आ जाओ। दावत में शामिल होने के लिए आलोक चौधरी अपने दोस्त सुप्रभमणि तिवारी के साथ बाइक से बड़गों पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उस दौरान बारिश हो रही थी। उसने फोन करके हरेंद्र चौधरी को गाडी लेकर बुलाया। थोडी दूर में हरेंद्र चौधरी स्कार्पियों लेकर पहुंचा। वहीं हरेंद्र चौधरी ने अपनी योजना के बारे में दोनों को बताया। उसने बताया कि गांव का प्रधान कौशल चौधरी है जो उसके परिवार के लिए समस्या बन गया है। उसके भाई चंद्रशेखर और पिता परमात्मा ने आज प्रधान कौशल चौधरी को जान से खत्म कर देने की योजना बनाई है।
तुम दोनों को भी इसी काम के लिए बुलाया है। दोस्ती की वजह से आरोपी हरेंद्र चौधरी की बात टाल नहीं पाए। फिर आरोपियों ने पूर्व योजना के अनुसार प्रधान कौशल चौधरी की हत्या कर दी। आरोपी सुप्रभमणि तिवारी ने बताया कि उसे दोस्त आलोक चौधरी उर्फ गोलू ने मुर्गा खाने के लिए साथ लेकर गया था। दोस्ती निभाने में वह भी घटना में शामिल हो गया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी दोस्ती के चक्कर में घटना को अंजाम देने में शामिल हुए और हत्यारोपी बन गए। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
प्रधान कौशल चौधरी की हत्या में शामिल दो और आरोपी जेल भेजे गए है। अब तक पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके है। शेष आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमें प्रयास कर रही है। इस घटना में जो भी आरोपी शामिल होगें, वह पुलिस से बच नहीं पाएंगे। इस घटना को लेकर पुलिस बेहद संजीदा है।
-- सत्यजीत गुप्ता
पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों को बधाया ढांढ़स
भाजपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल रविवार को नौहट गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात किए। पूर्व विधायक ने पीड़ित पत्नी प्रमिला और मां से पूरी जानकारी हासिल की। मृतक प्रधान कौशल चौधरी के मासूम बेटे को गोद में लेकर दुलार किया। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और पूरा भरोसा दिया कि इस घटना में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। घटना में जो भी आरोपी शामिल होगें,वह बचने नहीं पाएंगे। इस मामले में एसपी से वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीएम के संज्ञान में भी मामले को लाएंगे।