{"_id":"64a1ae23b2c8b0742a0606f6","slug":"bdo-will-have-to-give-certificate-for-night-stay-khalilabad-news-c-7-1-226928-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीडीओ का रात में रुकने का देना होगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीडीओ का रात में रुकने का देना होगा प्रमाण पत्र
Sun, 02 Jul 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। जनपद के सभी बीडीओ को रात में ब्लॉकों पर रुकने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए डीडीओ ने समस्त बीडीओ को पत्र जारी किया है। तीन दिन में प्रमाण पत्र न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। ऐसा ही पत्र सेमरियावां बीडीओ को भी मिला है।
डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी ने चार बिंदु का पत्र जारी कर सभी बीडीओ को दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी बीडीओ को तैनाती स्थल पर मुख्यालय बनाकर रात्रि निवास करना है। जनता दर्शन एवं जन सुनवाई के लिए प्रतिदिन सुबह दस बजे से कम से कम एक घंटा अवश्य रखी जाए। सभी कार्यालयों में अधिकारियों के लैंडलाइन फोन लगवाया जाए। जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनके जरिए प्रस्तावित एवंं दिए गए सुझाव पर त्वरित कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया है। डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी ने तैनाती स्थल पर मुख्यालय बनाकर रात्रि निवास करने का प्रमाणपत्र तीन दिन के अंदर मांगा है। प्रमाणपत्र समय से न देने पर जून माह का वेतन बाधित करने की चेतावनी दी है।