फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BDO angry over ear tagging of three animals

Sant Kabir Nagar News: तीन पशुओं में ईयर टैगिंग न लगने पर भड़के बीडीओ

Wed, 13 Mar 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
BDO angry over ear tagging of three animals
- बीडीओ ने गौशाला का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

- क्षतिग्रस्त दीवारों को दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल । बुधवार को मेंहदावल बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने बढ़या ठाठर में बने स्थायी गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं के लिए चारे व पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देवा। उनके खानपान के लिए बीडीओ ने सचिव व प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान तीन पशुओं में ईयर टैगिंग न लगने पर भड़क गए। उन्होंने संबंधित को यह कार्य पूरा कराने का निर्देश दिए। वहीं क्षतिग्रस्त दीवारों को दुरुस्त कराने के लिए सचिव को हिदायत दी।


निरीक्षण के दौरान पशुओं के लिए गिराए गए भूसा, चोकर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। बीडीओ के निरीक्षण में कुल 344 पशुओं पाए गए। उन्होंने साफ - सफाई व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने की हिदायत दी। तीन पशुओं में ईयर टैगिंग न लगने पर नाराजगी जताई। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर यहां रखा जाए। उनके रखरखाव व खान पान की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित विभागीय अधिकारियों को इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed