फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdc member kidnapped

पिता के अंतिम संस्कार में जा रहे बीडीसी सदस्य का अपहरण

Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bdc member kidnapped
पिता के अंतिम संस्कार में जा रहे बीडीसी सदस्य का अपहरण
विज्ञापन

भाजपा के लोगों पर अपहरण करने का मढ़ा आरोप
शाम पौने छह बजे अपहरणकर्ता घाट पर ले जाकर सदस्य को छोड़ दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के ठाठर गांव निवासी बीडीसी सदस्य का शुक्रवार को दोपहर में नाथनगर-महुली मार्ग पर कठिनइया नदी के पुल से उस समय असलहे के बल पर अपहरण कर लिया गया, जब वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए सरयू नदी के बिड़हर घाट पर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर शव को घाट पर लेकर पहुंच चुके लोग शव के साथ धनघटा थाने पर लौट आए। लोग धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग को जाम कर अपहृत बीडीसी सदस्य को छुड़ाने की मांग करने लगे। शाम पौने छह बजे अपहरणकर्ता घाट पर ले जाकर सदस्य को छोड़ दिए।

अपहृत बीडीसी सदस्य के चाचा चंद्रभान यादव ने बताया कि उनके भाई मनिराम की मौत बृहस्पतिवार की रात में हो गई। शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए लोग बिड़हर घाट जा रहे थे। बिडहर घाट पर शव को ट्रॉली से उतारा ही जा रहा था कि सूचना मिली कि उसके बीडीसी सदस्य भतीजे अजय कुमार यादव का कठिनइया पुल पर चार लग्जरी गाड़ियों में सवार कुछ लोग कनपटी पर असलहा सटाकर कर अपहरण कर ले गए। चंद्रभान का आरोप है कि भतीजा अजय कुमार यादव बीडीसी सदस्य है और वह भी चार पहिया वाहन से बिड़हर घाट जा रहा था। इसी बीच भाजपा से जुड़े लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। बीडीसी सदस्य अजय कुमार यादव के अपहरण की सूचना पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोग अवाक रह गए। मृतक मनिराम यादव के तीन बेटों में से अजय कुमार यादव ही इस समय घर पर मौजूद है। दो लोग बाहर रहकर नौकरी करते हैं। चंद्रभान यादव ने बताया कि पुलिस जब तक अपहृत भतीजे अजय को वापस ला नहीं देगी, तब तक भाई के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसओ रोहित प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता साफ कराया और जल्द सदस्य को ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया। शाम करीब पौने छह बजे घाट पर बीडीसी सदस्य पहुंचा, तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हुआ। बीडीसी सदस्य अजय कुमार यादव ने बताया कि चार गाड़ियों से लोग आए और उसकी कनपटी पर असलहा सटाकर अपने वाहन में बैठा लिए। किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिए। जहां चाय-पानी पिलाए। माफी मन्नत के बाद अपहरणकर्ता उसे पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए एक वाहन पर बैठा कर घाट तक ले जाए और फिर वहीं छोड़ ले गए। गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा था। जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने के लिए अजय के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है। अजय का अपहरण विपक्षी दल के लोग ही किए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed