{"_id":"624c8f2bf9ccf446cf5d4562","slug":"bcpm-of-the-district-demonstrated-at-the-collectorate-khalilabad-news-gkp4323333144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बीसीपीएम ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के बीसीपीएम ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के सीएचसी-पीएचसी पर तैनात बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक आशा के पति पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
पीएचसी बघौली पर तैनात बीसीपीएम नंदिनी राय ने कहा कि एक आशा के पति कार्यालय पर आकर बार-बार सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। आए दिन अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। वह प्रतिदिन अस्पताल परिसर में घूमते हैं और सरकारी कार्यों के अड़ंगा लगाते हैं। उनको कई बार चेतावनी भी दी गई, पर वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। परिवार नियोजन के मद में प्रस्तुत किए गए फर्जी बिल, बाउचर को भुगतान करने से मना करने पर आशा के पति ने अभद्र व्यवहार किया। उल्टे ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया गया।
इसके पहले भी वह कई प्रकार की शिकायतें कर चुके हैं। उन्होंने डीएम से मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बीसीपीएम रंजना, महेंद्र त्रिपाठी, राकेश यादव, सुनील कुमार, दीपक अवस्थी, सर्वजीत यादव, गायत्री, सरिता, लालमती, निर्मला, उर्मिला, पूनम, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।