फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bathing and lighting lamps on Kartik Purnima brings happiness and prosperity.

Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान व दीपदान से मिलती है सुख समृद्धि

Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bathing and lighting lamps on Kartik Purnima brings happiness and prosperity.
धनघटा। कार्तिक मास की पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए कार्तिक मास सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन स्नान व दीपदान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

ये बातें वाचस्पति मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह आध्यात्मिक दृष्टि कोण से बडा महत्वपूर्ण है। स्वयं नारायण ने भी कहा है कि माहों में, मैं कार्तिक माह हूँ। इस माह की त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को शास्त्रों ने अति पुष्करिणी कहा है। स्कंद पुराण के अनुसार जो प्राणी कार्तिक मास में प्रतिदिन स्नान करता है, वह यदि केवल इन तीन तिथियों में सूर्योदय से पूर्व स्नान करें तो भी पूर्ण फल का भागी हो जाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्त्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा को स्नान, अर्घ्य, तर्पण, जप-तप, पूजन, कीर्तन एवं दान-पुण्य करने से स्वयं भगवान विष्णु प्राणियों को ब्रह्मघात और अन्य पापों से मुक्त करके जीव को शुद्ध कर देते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण, गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करने से प्राणी पापमुक्त व कर्जमुक्त होकर विष्णु की कृपा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed