फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Basic education department will connect gram panchayats to make Nipun state

Sant Kabir Nagar News: निपुण प्रदेश बनाने के लिए ग्राम पंचायतों काे जोड़ेगा बेसिक शिक्षा विभाग

Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Basic education department will connect gram panchayats to make Nipun state
संतकबीरनगर। निपुण विद्यालय के बाद अब प्रदेश को निपुण बनाने के क्रम में ग्राम पंचायतों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रधान संघ के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ एक दिवसीय कार्यशाला होगी। उसमें सभी का सहयोग लेकर जिले को निपुण बनाने के साथ प्रदेश को निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 1247 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। एक साल से विद्यालयों को निपुण बनाने का कार्य शिक्षक कर रहे हैं। इसमें बच्चाें को सभी विषयों में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए कई विद्यालयों को पुरस्कृत किया जा चुका है। अब सरकार विद्यालयों के साथ ही जिले को निपुण बनाने के अलावा प्रदेश को निपुण बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है। इसमें प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम पंचायत के हितधारकों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर प्रधानों की गोष्ठी भी आयोजित होगी। गोष्ठी में प्रधान संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण आदि शामिल होंगे। यह गोष्ठी दो चरणों में होगी। बस्ती मंडल की गोष्ठी 24 नवंबर को होगी। इस गोष्ठी में शामिल होने वाले प्रधान व अन्य को यात्रा भत्ता भी सरकार देगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय को निपुण बनाने के बाद अब प्रदेश को निपुण बनाया जाना है। इसमे प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed