फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Based on the court's order, a report has been filed against 8 named individuals and 12 unknown persons.

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर 8 नामजद और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Based on the court's order, a report has been filed against 8 named individuals and 12 unknown persons.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाड़ाड गांव में जून में आम तोड़ने को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 8 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सई बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 जून को सुबह 9:30 बजे वह मोहम्मद अफजल के साथ अपने बगीचे में आम तोड़ने गए थे। वहां पर संदीप साहनी निवासी चिरैयाड़ाड उनके बाग में पत्थर फेंककर आम तोड़ रहे थे। मना करने पर वह गाली व धमकी देने लगे। संदीप के फोन करने पर अमित कुमार, अमरजीत, बृजेश, दुर्गेश, राजन, राजकुमार, लालचंद एवं 12 अज्ञात लोग आकर गाली देते हुए दोनों को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। बचाव में आए परिजनों एवं अन्य लोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। एसओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed