फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bardahiya textile market flourished with woolen clothes

ऊनी कपड़ों से गुलजार हुई बरदहिया कपड़ा मंडी

Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bardahiya textile market flourished with woolen clothes
शहर के बरदहिया बाजार में गर्म कपड़े की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ऊनी कपड़ों से गुलजार हुई बरदहिया कपड़ा मंडी
विज्ञापन

ठंड की दस्तक से बढ़ी ग्राहकों की भीड़, व्यापारी खुश
संतकबीरनगर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी बरदहिया में ठंड की दस्तक के साथ आकर्षक कपड़ों की आवक बढ़ गई है। ऊनी कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दूरदराज से यहां ऊनी कपड़े, साल, जैकेट सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
सोमवार को कपड़ा मंडी में काफी भीड़ देखने को मिली। थोक कारोबारी जहां ऊनी कपड़े खरीदकर बेचने के लिए ले जाते दिखे, वहीं स्थानीय लोग भी स्वेटर, साल, जैकेट आदि की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में जींस, शर्ट, फूल टी-शर्ट आदि भी खूब बिक रहे हैं। बच्चों के इनर, टोपी, स्वेटर की भी मांग है।
विज्ञापन

...
होजरी उद्योग को मिल रहा मुकाम
एक जिला एक उत्पाद में होजरी उद्योग को भी जगह मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कारागार के उद्धाटन पर होजरी उद्योग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। व्यापारी पूर्व में लुधियाना आदि से होजरी के कपड़े लाकर व्यापार करते थे। अब खुद का उद्योग स्थापित कर लिया है। मुखलिसपुर, महुली, हरिहरपुर व खलीलाबाद में होजरी का कार्य तेजी से हो रहा है। इससे कई लोगों को रोजगार मिला है। नाथनगर क्षेत्र के बसिया गांव निवासी इसरार अहमद खान इस व्यवसाय से जुड़े हैं। उनका महुली में कारखाना है। उनका कहना है कि सप्ताह में जो माल तैयार होता है, वह खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में बिक जाता है। इससे मार्केट की चिंता भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ग्राहकों की आवक से व्यापारी खुश
बरदहिया बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से व्यापारी काफी खुश नजर आए। यहां दुकान लगाने वाले आंबेडकर नगर के व्यापारी इकबाल ने कहा कि ठंड शुरू होने के साथ ही ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी है। जब और ठंड बढ़ेगी तो मांग और बढ़ जाएगी। व्यापारी श्याम बिहारी ने कहा कि त्योहार का समय चल रहा है। इससे कपड़ों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed