फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   barat ghar and park will be made

Sant Kabir Nagar News: सवा तीन करोड़ से शहर में बनेगा पार्क व बरात घर

Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
barat ghar and park will be made
लोगों के लिए मनोरंजन का साधन होगा उपलब्ध
विज्ञापन

पार्क पर सवा करोड़ व बरात घर पर दो करोड़ होगा खर्च
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में जल्द ही पार्क व बरात घर लोगों को मिल जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने जमीन चिह्नित की है। पार्क पर सवा करोड़ तो बरात घर पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनवरी माह से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बनने से लोगों को कम दाम में बरात घर उपलब्ध हो जाएगा।
शहर में पार्क न होने की वजह से लोगों को मनोरंजन के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके साथ ही सड़क पर ही सुबह-शाम टहलना पड़ता था। एक पार्क कलक्ट्रेट के पास बना भी है पर अब तक उसका लोकार्पण नहीं हो पाया है। यह पार्क शहर से तीन किलोमीटर दूरी पर है। अब शहर के बीचोबीच पार्क बनने की सूचना पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

शहर के बरईटोला में मंदिर के पास खाली जमीन को पार्क के लिए चिह्नित किया गया है। यहां पर झूला, पाथवे, बेंच, ओपन जिम आदि का निर्माण होगा। इस पर करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही फव्वारा भी लगाया जाएगा। वहीं, बरईटोला में ही बरात घर के लिए जमीन चिह्नित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से बरात घर बनाया जाएगा। इन दोनों के बनने से शहर के बीचोंबीच लोगाें को पार्क के साथ ही बरात घर की सुविधा उपलब्ध होगी। शादी, विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को कम रकम में बरात घर उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती भी करेगी।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा
बरईटोला में बनने वाले पार्क में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा। इससे पार्क के बगल में बने स्थायी पोखरे के पानी को फव्वारा में इस्तेमाल किया जाएगा। यह पानी फिर पोखरे में जाएगा और वहां से वापस फव्वारे में आएगा। इससे पानी का नुकसान नहीं होगा। उसकी बचत की जाएगी। इसे बनाने का जिम्मा वसुधा कंस्ट्रक्शन को मिला है। उसकी कोऑर्डिनेटर प्रेरणा साहू ने बताया कि पार्क के साथ ही इस योजना को भी शुरू कर दिया जाएगा।

कोट
शहर के बरईटोला में पार्क व बरात घर बनाया जाना है। इस पर कुल सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जमीन का चिह्नांकन हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed