फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Barakhal Mata fulfills the wishes of devotees

Sant Kabir Nagar News: बाराखाल माता पूरी करती हैं भक्तों की मुरादें

Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Barakhal Mata fulfills the wishes of devotees
बाराखाल की मां दुर्गा -संवाद
मेंहदावल। तहसील मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर बीएमसीटी मार्ग के सटे बाराखाल मोहल्ले में माता का मंदिर स्थित है। मां का यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। दुर्गा मंदिर वासंतिक नवरात्र में भक्तों से भरा रहता है। मान्यता है कि सच्चे दिल से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ रहती है। पूजा अनुष्ठान के साथ मंदिर में धार्मिक आयोजन होते है। मुंडन संस्कार व अन्य कार्यक्रम भी किया जाता है। सुबह-शाम शक्ति उपासकों की भीड़ जुटती है। मां के इस पवित्र स्थान को लेकर मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पहले यहां स्थित नीम के पेड़ को काटने के प्रयास के दौरान कुल्हाड़ी चलाने पर बार-बार वह फिसल जा रहा था। काफी प्रयास के बाद जब पेड़ पर कुल्हाड़ी चली तो खून के छींटे निकलने लगे।
विज्ञापन

लोगों ने देखा कि एक मूर्ति पर कुल्हाड़ी लगने से छींटे निकल रहे थे। जिसे चमत्कार मानकर लोगों ने तभी से पूजा पाठ शुरू करना शुरू कर दिया। आज भी मंदिर के गर्भ गृह में कुल्हाड़ी लगी मूर्ति स्थित है। तब से लेकर आराधना का सिलसिला वर्तमान में भी जारी है। मंदिर के पुजारी रामरतन ने बताया कि बाराखाल की दुर्गा माता की कालांतर से ही पूजा व उपासना होती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed