फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bar Association Election: Virendra elected President and Rakesh elected General Secretary

बार एसोसिएशन चुनाव : वीरेंद्र अध्यक्ष तो राकेश महामंत्री निर्वाचित

Wed, 17 Apr 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Election: Virendra elected President and Rakesh elected General Secretary
दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को वार्षिक चुनाव हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री राकेश जी मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव चुने गए।
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार मिश्र को 197 मत, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी 75 मत, लाल चन्द यादव 29 मत मिले। तीन मत अवैध मिले। इस तरह वीरेंद कुमार मिश्र ने शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी को 122 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार को 168 मत, योगेश चंद्र श्रीवास्तव को 129 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सीधी लड़ाई में संजीव कुमार ने 39 मतों से विजेता बने। महामंत्री पद पर राकेश मिश्र को 124 मत, निरंजन सिंह को 93 मत, अजय कुमार सिंह 85 मत मिले। त्रिकोणीय मुकाबले में राकेश मिश्र ने प्रतिद्वंद्वी निरंजन सिंह को 31 मतों से पराजित किया। इसमे दो मत अवैध मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार 158 मत, आलोक प्रताप सिंह को 133 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव को 209 मत, अतुल कुशवाहा को 84 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अभय 125 मतों से विजेता बने। कुल 322 मतदाताओं में 304 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से तीन बजे तक दीवानी कचहरी के एडीआर बिल्डिंग में मतदान चला। उसके बाद मतगणना हुई। मतों की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के सदस्य ओंकार नाथ चौरसिया, इन्द्र देव यादव, राज बहादुर के साथ अनिल कुमार दुबे, अखिलेश्वर राय मौजूद रहे। पूरे दिन परिसर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए विरेंद्र कुमार मिश्र और महामंत्री राकेश मिश्र ने अधिवक्ताओं का आभार जताया है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि तहसील के साथ दीवानी न्यायालय को भ्रष्टाचार मुक्त कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed