फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bar and Bench are two wheels of the chariot of justice: District Judge

बार और बेंच न्याय रूपी रथ के दो पहिए हैं : जिला जज

Tue, 08 Aug 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bar and Bench are two wheels of the chariot of justice: District Judge
न्यायालय परिसर में नवागत जिलाजज का स्वागत करते अ​धिवक्ता।संवाद
अधिवक्ताओं से रूबरू हुए जिला जज, बोले-समय दीजिए, परिवर्तन दिखाई देगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने सोमवार को 24वें जिला जज के रूप में पदभार ग्रहण किया। जिला जज मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर में पहुंचे, जहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से शिष्टाचार/परिच्यात्मक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी लखनऊ में 18 वर्ष तक वकालत किया है। अधिवक्ताओं की हर समस्या से परिचित हैं। समय दीजिए, परिवर्तन दिखाई देगा। बार एवं बेंच के बीच मधुर संबंध होने से न्याय मिलने में आसानी होती है। बार और बेंच रथ के दो पहिए हैं। इनमें एक भी पहिया कमजोर होगा तो न्याय रूपी पहिया सही दिशा में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने घर को देखने आए हैं और वह अपने स्तर से हर संभव सहयोग करेंगे। इससे पूर्व जिले के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सीजेएम श्वेता श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, नवनीत कुमार पांडेय, शशि ओझा, कृष्ण मोहन मिश्र, दुर्गेश नारायण मिश्र, राकेश जी मिश्र तथा कर्मचारी बृजेश सिंह और अनुराग सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed