फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bank management avoidance to take coin

एक रुपये के छोटे सिक्के की समस्या

Fri, 19 Jul 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bank management avoidance to take coin
सरकार को जल्दी खोजना होगा उपाय
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने बैंक प्रबंधकों पर लगाया मनमानी का आरोप
बोले: कई महीने से परेशान हैं व्यापारी, नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक रुपये के छोटे सिक्कों को लेकर हर कोई परेशान है। अमर उजाला ने अभियान शुरू किया तो लोगों की पीड़ा बाहर आने लगी। खलीलाबाद शहर के प्रमुख व्यापारी भी सिक्कों के बोझ से दबे हुए हैं। वहीं व्यापारी नेता भी इस तरह की शिकायतों से परेशान हैं। इस मुद्दे पर व्यापारियों ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा सरकार को इसका उपाय जल्दी ही करना होगा।
व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि का कहना है कि नोटबंदी के कुछ दिन बाद से ही सिक्कों की समस्या शुरू हो गई थी। उस वक्त बैंकों ने लोगों को झोला बांधकर सिक्का दिया लेकिन जब वापस लेने का नंबर आया तो स्टाफ की कमी और अन्य समस्याएं गिनाने लगे। अब सिक्का बाजार में है तो उसका उपाय भी बैंक और सरकार को ही खोजना पड़ेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी अमित जैन बताते हैं कि छोटे व्यापारी सिक्कों की समस्या लगातार बता रहे हैं। कई बार बैंक प्रबंधकों से वार्ता कर सिक्कों को जमा कराने का प्रयास किया गया। कुछ जगह आसानी से जमा भी हुए लेकिन कई बार बैंक प्रबंधन के अड़ियल रुख के चलते विवाद तक की नौबत आई। परंतु इस समस्या का अब तक समाधान नहीं होना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि अगर सिक्का बैंक में जमा नहीं होगा तो व्यापारी उसे ग्राहक से कैसे लेगा। इसको लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। इसका सर्वाधिक असर छोटे व्यापारियों पर है। बेचारे सिक्का लेते हैं तो जमा करने की दिक्कत है और नहीं लेते हैं तो ग्राहकों से झगड़ा होता है। सिक्कों को लेकर सरकार को स्पष्ट नीति जारी करनी चाहिए।
व्यापारी अर्जुन का कहना है कि एक रुपये के छोटे सिक्कों को ही लेकर लगातार दिक्कत बनी हुई है। अगर बैंक आसानी से इसे जमा करने लगें तो व्यापारियाें को भी सिक्का लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सिक्का जमा करने जाने पर बैंक प्रबंधन सीधे मना तो नहीं करता लेकिन आसानी से जमा भी नहीं होता है। दुकानदार न तो बैंक कर्मी से विवाद करना चाहता है और न ही ग्राहक से।

0000
अपने खाते में जमा करें सिक्का : एलडीएम
लीड बैंक मैनेजर गिरीश चंद्रा का कहना है कि सिक्कों को लेकर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर बैंक को इसके लिए आरबीआई की तरफ से दिशा निर्देश मिला हुआ है। अपने खाते में एक हजार रुपये तक का सिक्का प्रत्येक व्यक्ति हर दिन जमा कर सकता है। अगर किसी का सिक्का जमा नहीं हो रहा है तो संबंधित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में लिखित शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed