{"_id":"6b008b4a72292a75f00d38c2","slug":"bal-vatika-data-will-be-recorded-on-the-prerna-portal-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-160892-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा बाल वाटिका डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा बाल वाटिका डाटा
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का भी अब रिकॉर्ड रखा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के परिसर में लगभग 56 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, वहां बाल वाटिका में नामांकित पांच से छह आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का ब्योरा न होने से उसका कक्षा एक में प्रवेश कराने में दिक्कतें आती हैं। उत्तर प्रदेश के बुनियादी शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि बाल वाटिका के नाम से जानी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा कक्षाओं में छोटे बच्चों के नामांकन को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन की भागीदारी बढ़ाना है। संवाद