फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakhira pakshi vihar

Sant Kabir Nagar News: पक्षी विहार के विकास के लिए हुए कार्यक्रम

Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
bakhira pakshi vihar
फोटो है
विज्ञापन

डीएम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ दिलाई

शैक्षिक भ्रमण पर आई छात्राओं ने पक्षियों के बारे में जाना
संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। शनिवार का दिन पक्षी विहार के विकास के लिए समर्पित रहा। डीएम की अगुवाई में जनपद का प्रशासन भी पूरे दिन झील में ही रहा। वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम भी पक्षी बिहार में आकर इसके विकास का खाका खींच गई। जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पक्षी विहार में आकर प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार में जानकारी हासिल की। डीएम ने भी छात्राओं से मिलकर पक्षी विहार के बारे में बात की। साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने झील के विकास के लिए हरसंभव विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यहां पर 80 लाख की लागत से निर्माणाधीन स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कहा। झील के निकट बने अमृत पोखरे का भी निरीक्षण किया। लेखपाल ने 330 बीघे जमीन एक साथ उपलब्ध होने की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि इतनी भूमि एक साथ मिलने से बखिरा पक्षी विहार के विकास की राह काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


झील के किनारे रहने वालों को प्रशिक्षण मिलेगा

बखिरा। भारतीय वन्य जीव से जुड़ी टीम शनिवार को पक्षी विहार कार्यालय पहुंची। टीम में शामिल वैज्ञानिक सौरभ कुमार ने बताया कि झील के किनारे रहने वाले लोगों की झील पर निर्भरता कम करने के लिए उन्हें अन्य कारोबार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अन्य जगहों पर चल रहे ऐसे कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए गंगा प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम झील किनारे के गांवों में जाकर लोगों को अन्य काम करने व झील से निर्भरता कम करने के बारे में बताकर जागरूक करेगी। टीम में अभिमन्यु सिंह, अंशिका तलरेजा, अमित आदि शामिल रहे। इस अवसर पर वन रेंजर प्रीति पांडेय, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसओ बखिरा श्याममोहन, दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed