फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakhira latest news

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर युवक को पीटा

Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bakhira latest news
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। मांगने पर शराब पीने का पैसा नहीं देने की वजह से शुक्रवार को क्षेत्र के छपिया अव्वल गांव निवासी युवक की मनबढ़ ने पिटाई कर दी। शनिवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

छपिया अव्वल निवासी विनय पुत्र पूर्णमासी का आरोप है कि शुक्रवार रात नौ बजे कांटा मानसिंह गांव निवासी सचिन ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसा देने से मना करने पर सचिन ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए तब जाकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। युवक ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में कांटा मानसिंह निवासी सचिन के खिलाफ मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed