Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bail application of gang rape accused canceled

Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 12 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bail application of gang rape accused canceled
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात कराने के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी सतेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुधारा क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी को तहरीर दी। कहा कि उसकी उम्र 15 वर्ष है। नौ माह पूर्व शाम को वह बाग की तरफ गई थी। उसी दौरान गांव के तीन लोग उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि किसी से घटना बताई तो जान से मार देगें। उससे वह काफी डर गई लेकिन वह लोग प्रायः उसके साथ गलत काम करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उन लोगों को जानकारी हुई, तब दवा लाकर उसे खिला दिए। उसके पेट में काफी दर्द होने लगा। उसके माता-पिता उसे लेकर डॉक्टर के यहां जाने लगे। जानकारी होने पर तीनों आरोपी उसके माता-पिता का रास्ता रोक कर उन लोगों को बंधक बना लिए और वहीं दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसके माता-पिता को जानकारी हुई तो पूरी घटना उन्हें बताई। तहरीर के आधार पर दुधारा में केस दर्ज हुआ। आरोपी ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और कहा कि वह जिला कारागार में निरुद्ध है। उसने कोई गलत कार्य नहीं किया है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। जमानत पर छोड़े जाने की याचना की। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। अपराध गंभीर है। जमानत खारिज करने की याचना की। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed