फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Azad's contribution in freedom '

‘आजादी में आजाद का योगदान महत्वपूर्ण’

Sat, 23 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
"Azad's contribution in freedom '
जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला
 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को चंद्रशेखर आजाद की जयंती जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया तो उस आंदोलन में 15 वर्ष की अल्पायु में ही आजाद ने हिस्सा लिया। जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी भी हुई, और उन्हें जेल जाना पड़ा। चंद्रशेेखर आजाद के अंदर देश प्रेम की भावना कूट- कूट कर भरा हुआ था।  जिन्होंने कभी भी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं किया और जब तक जिंदा रहे अंग्रेजो को चंगुल से भारत की मातृ भूमि को स्वतंत्र कराने के लिए प्रयासरत रहे। पूूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपना कार्य क्षेत्र झांसी को बनाया। झांसी से 15 किलोमीटर उरैया के जंगल में निशानेबाजी की ट्रेनिंग दी। इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब अंग्रेजों से मुठभेड़ हुई तो कई पुलिस वालों को मारने के बाद जब गोली समाप्त होने को हुई तो अंग्रेजों के हाथ गिरफ्तार होने के बजाए अपने आप को गोली मार कर समाप्त कर लिया। महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे। जिनके नेतृत्व में पूरे देश का नौजवान बहादुरी के साथ अंग्रेजों से लड़ रहा था। इस अवसर पर मृत्युंजय चौबे, अजय सिंह, सुनील पांडेय, शेषनाथ मौर्य, कृष्ण कुमार, शंकर प्रसाद चौरसिया, रामू, रामवचन, सुभाष मौर्य, लक्ष्मी, विनय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed