{"_id":"6ab562cc327c6e166100cc4c","slug":"ayushman-cards-were-made-for-12-people-by-organizing-a-camp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157828-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिविर लगाकर 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिविर लगाकर 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाया गया और पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जो भी लोग योजना के पात्र है वह लोग सीएचसी पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, अखिलेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।