फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ayodhya's cultural heritage will reach youth through music

Sant Kabir Nagar News: संगीत के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत

Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's cultural heritage will reach youth through music
- रामायण थीम पर 14 गानों का रामतरंग एलबम लॉन्च
विज्ञापन


- अयोध्या के मंडलायुक्त के निर्देशन में बना है एलबम

- डीएम संतकबीरनगर ने निभाई है निर्माण में भूमिका



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद कई कलाप्रेमियों और संगठनों ने राम चरित्र को सुमधुर भक्ति गीतों को सुरों में पिरोया है। अब ऐसा ही एक प्रयास एलबम रामतरंग बनाकर पर्यटन विभाग की अयोध्या संरक्षण एवं विकास समिति ने भी किया है। खास बात यह है कि भगवान राम पर बने इस एलबम में संतकबीरनगर के जिलाधिकारी ने भी अपना योगदान दिया है।



अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में बने रामतरंग में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को देश के जानेमाने संगीतकारों ने सुरों में संजोया है। रविवार को रामतरंग का आधिकारिक विमोचन अयोध्या के कमिश्नर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एलबम से युवाओं को राम चरित्र से परिचित कराया जा सकेगा। साथ ही लोग अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जानेंगे और खुद को जोड़ेंगे।
विज्ञापन




कमिश्नर गौरव दयाल की अवधारणा पर तैयार इस एलबम में संतकबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस एलबम में राम चरित्र से प्रेरित 14 खूबसूरत गीत हैं। एलबम के भक्ति गीत सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन गायकों ने दिए अपने सुर

कैलाश खेर, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, बादशाह, बी प्राक, पायल देव, शेखर रवजियानी, अमित त्रिवेदी, तनिष्क बागची, कविता कृष्णमूर्ति, जावेद अली, असीस कौर, गोल्डी, गीत सागर, असित त्रिपाठी, कार्तिक कुश एवं सीज़र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed