फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ayodhya accident related news

Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज गए थे स्नान करने, लौटते समय चली गई जान

Mon, 23 Jan 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
ayodhya accident related news
मंगेरा गांव में मृतक ज्ञानमती के गमगीन बैठे परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
प्रयागराज गए थे स्नान करने, लौटते समय चली गई जान
विज्ञापन

- अयोध्या में हुए हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत, गांवों में छाया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। प्रयागराज से स्नान करके पिकअप से लौटते के दौरान अयोध्याय-सुल्तानपुर मार्ग पर जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें से दो जीजा साली हैं। घटना की खबर जैसे ही दोनों के गांव पहुंची तो मातम पसर गया। जीजा के शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में और साली का धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट पर सरयू नदी के तट पर देर शाम संपंन हुआ।
अछती गांव निवासी पूर्व प्रधान पति मनोज त्रिपाठी ने बताया कि गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रामरक्षा तिवारी अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ पिकअप से प्रयागराज स्नान करने गए थे। उनके साथ में नगुआ गांव निवासी साढू 80 वर्षीय केशव राम तिवारी भी अपनी पत्नी सुशीला, बेटी पूनम, बेटी जूजू के साथ गए थे। सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। रास्ते में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर बीकापुर तहसील के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

जिसमें पिकअप में सवार केशवराम तिवारी और उनकी साली गायत्री देवी की मौत हो गई। जबकि केशवराम की पत्नी सुशीला देवी, साढू राम रक्षा तिवारी और बेटी पूनम घायल हो गई। घायलों का अयोध्या में उपचार हुआ और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। पति की मौत से सुशीला बेसुध थी तो वहीं बेटी पूनम अपने पिता, मौसी और मामा की मौत से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव के एक बेटा और पांच बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है। गायत्री देवी के शव का अंतिम संस्कार बिडहर घाट के सरयू नदी के तट पर संपन हुआ। जबकि केशवराम का अंतिम संस्कार अयोध्या में हुआ।

ज्ञानमती की मौत की सूचना घर पहुंची तो पसरा मातम
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा- मंगेरा गांव निवासी 55 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी राम प्रसाद के मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वैसे ही पीड़ित के घर कोहराम मच गया। गांव के शेषनाथ यादव ने बताया कि ज्ञानमती कुछ लोगों के साथ पिकअप से प्रयागराज नहाने गई थी। लौटते दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। जबकि सुशीला देवी पत्नी दिनेश और प्रदीप घायल हो गए। सूचना पर पीड़ित पति राम प्रसाद कुछ लोगों के साथ यहां से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अयोध्याय में ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मृतका के इकलौते बेटे अमरजीत की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। इनकी इकलौती बेटी साधना की शादी बस्ती जिले में हुई है। क्षेत्र के टेमा रहमत की रहने वाली संजना देवी ने बताया कि उनके पिता 58 वर्षीय इंदल प्रसाद चौरसिया और मां 56 वर्षीय मां शांति देवी भी चंगेरा- मंगेरा की ज्ञानमती के साथ प्रयाग राज स्नान करने गई थी। हादसे में मां -बाप गंभीर रुप से घायल है। घायल मां घर आई है। घायल शांति देवी ने बताया कि पिकअप में 18 लोग सवार थे। ट्रक चालक ने पिकअप को साइट से टक्कर मार दिया। हादसे में उसके पति और बहन का बेटा प्रदीप जो पिकअप चला रहा था, घायल हो गए। पति का उपचार अयोध्या में चल रहा है। जबकि बहन के बेटे को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरे पिकअप में सवार में गांव के कुछ लोगों के साथ वह घर आई। पति की देखरेख के लिए बेटा लवकुश व दामाद इंद्रजीत गए हैं। हादसे का खौफनाम मंजर देख कर कलेजा दहल उठा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed