फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awadhi Holi played in the festival, appreciated by the audience

Sant Kabir Nagar News: महोत्सव में खेली गई अवधी होली, दर्शकों ने सराहा

Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Awadhi Holi played in the festival, appreciated by the audience
- लोक संस्कृति गौरव सम्मान से सम्मानित निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की तीसरी शाम को लोक संस्कृति गौरव सम्मान से सम्मानित निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में ग्रुप के कलाकारों की ओर से अवधी होली की खूबसूरत प्रस्तुति की गई। जिसको देखकर दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद ‘कर्पूर गौरम करुणावतारम...’ पर शिव नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोक गीत ‘जब फागुन रंग छमकते हों तब देख बहारें...’ पर कलाकारों की ओर से भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अवधी होली का खुमार दर्शकों पर चढ़ता चला गया। ‘होरी खेला तू जमके घूंघट वाली, खेला-खेला तू जमके घूंघट वाली’ गीत पर कलाकारों ने शानदार ग्रुप डांस किया। जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद होली गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके बोल थे ‘फगुनवा में रंग रस-रस बरसे’ देखकर दर्शक झूम उठे। इसके बाद सियाराम जी की होली की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘होरी खेलत श्रीराम अवध में, लखन सिया ले संग’ पर कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति की। मंच पर कलाकारों में निधि श्रीवास्तव, अभय सिंह, देवकीनंदन शुक्ला, आकाश सैनी, अरविंद, सची द्विवेदी, अनामिका यादव, कशिश मल्होत्रा, अनामिका यादव और तमन्ना यादव रही। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, एसडीएम सदर शैलेश दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed