फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Automobiles are picking up passengers from near the bus stand

Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड के पास से डग्गेमार भर रहे सवारी

Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Automobiles are picking up passengers from near the bus stand
परिवहन निगम के बस स्टाप के पास खड़े डग्गामार वाहन 
संतकबीरनगर। जनपद में परिवहन निगम के अभियान को गति नही मिल पा रहा है। डग्गेमार वाहन के संचालक बेखौफ होकर बस स्टैंड के पास से सवारियां भर रहे हैं। जबकि परिवहन आयुक्त ने विभाग की घटती आय को देखते हुए बस स्टैंड के एक किलोमीटर की परिधि में डग्गेमार वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के पास बने अस्थाई बस अड्डा के आसपास डग्गेमार वाहनों की भरमार है। यहां से लखनऊ और अन्य स्थानों पर जाने के लिए वाहन आसानी से मिल जाते हैं। रोडवेज की बसें भी यहीं पर लगती हैं। इसके वजह से छोटे लग्जरी वाहन डग्गेमारी करके सवारियों को उनके गंतव्य तक कम समय से आसानी से पहुंचाते हैं। वहीं परिवहन निगम की बसों में निर्धारित किराया के बाद काफी लंबा समय लग जाता है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों की समीक्षा में आय लगातार घट रही है। जिसको देखते हुए बस स्टैंड के आसपास एक किलोमीटर की परिधि में डग्गेमार वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। जिससे निगम के आय में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे की मानें तो अगस्त माह दो से 9 अगस्त और फिर इसे बढ़ाकर 15 एवं आगे के लिए 18 अगस्त तक अभियान चलाने का निर्देश मिला है। सुबह से ही डग्गेमार वाहनों को हटाया जाता है। वहां से हटने के बाद फिर से डग्गेमार वाहन संचालक अपने वाहन को लगाकर सवारियां भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed