फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Auto drivers are charging Rs 25 for a distance of five kilometres.

Sant Kabir Nagar News: पांच किलोमीटर की दूरी का 25 रुपये किराया ले रहे ऑटो चालक

Sun, 17 May 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers are charging Rs 25 for a distance of five kilometres.
धनघटा। क्षेत्र में ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। किराया कितना दूरी का कितना लेना चाहिए, इनके लिए कोई मायने नहीं है। यही कारण है कि वे पांच किलोमीटर दूरी का किराया 25 वसूला रहे हैं।
विज्ञापन


धनघटा से हैंसर बाजार की दूरी पांच किलोमीटर है, लेकिन ऑटो चालक किराए के रूप में 25 रुपये वसूल रहे हैं। इसी तरह शनिचरा बाजार की धनघटा से दूरी पांच किलोमीटर है, यहां का किराया भी 25 रुपये लिया जा रहा है। इतना ही नहीं धनघटा और बिड़हर घाट की दूरी सात किलोमीटर है, और किराया 50 रुपये लिया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर कोई यात्री अधिक किराए पर एतराज करता है तो उसको डीजल के दाम बढ़ने का हवाला देकर शांत कर देते हैं। यात्रियों का कहना है कि यहां मनमाना किराए की वसूली की जाती है, लेकिन इस पर कोई रोकथाम करने वाला नहीं है। मुखलिसपुर धनघटा की दूरी 10 किलोमीटर है किराया 60 रुपये चालक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम रविकांत चौबे का कहना है कि इस पर रोक लगाने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जाएगा और अभियान चला कर उचित किराया लिए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
--------------------------------------------------
15 किलोमीटर दूरी का किराया 70 रुपये वसूल रहे ऑटो चालक
महुली। क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। महज पंद्रह किलोमीटर की दूरी का किराया सत्तर रुपये वसूली के चलते टेंपो चालकों और यात्रियों के बीच आए दिन झड़प भी होती रहती है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मनमाना किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।

डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की मार अब आम जनता पर दिखने लगी है। तेल के दाम बढ़ने का हवाला देकर टेम्पो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना ढंग से विभिन्न सड़कों पर किराया बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री प्रवीण कुमार, राम दीन, अनुज, देवेंद्र ने बताया कि महुली से खलीलाबाद की दूरी महज 15 किलोमीटर है, जिसका किराया टेंपाे चालक 70 रुपये वसूल रहे हैं।
महुली से नाथनगर की पांच किलोमीटर की दूरी का किराया टेंपाे चालक 20 से 30 रुपये ले रहे हैं। मनमाना किराया वसूली को लेकर आए दिन यात्रियों और टेंपो चालकों से हाथापाई और मारपीट की नौबत तक आ जाती है। लोगों का कहना है कि बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा का भी किराया भी उसी दर से बढ़ा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मनमाना किराया वसूली पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed