{"_id":"665a341b8d5f4ca9dc0fcf79","slug":"attendance-three-times-a-day-is-now-mandatory-in-kasturba-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115336-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबां विद्यालयों में अब दिन में तीन बार हाजिरी लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबां विद्यालयों में अब दिन में तीन बार हाजिरी लगाना अनिवार्य
Sat, 01 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब एक दिन में तीन बार हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही हर दिन ऑनलाइन उपस्थिति का ब्योरा भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। मोबाइल पर चेहरा दिखाकर यानी फेस डिटेक्शन सिस्टम से उपस्थिति दर्ज होगी।
जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवाीय बालिका विद्यालय संचालित है। इसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, सेमरियावां, सांथा, बघौली, नाथनगर और हैंसर ब्लॉक में विद्यालय चलते है। इनमें अब छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को एक दिन में तीन बार उपस्थिति लगाना अनिवार्य होगा। हर दिन ऑनलाइन उपस्थिति का ब्योरा भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विद्यालयों में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्टाॅफ के अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार मिलने के बाद यह सख्ती की जा रही है। मोबाइल पर चेहरा दिखाकर यानी फेस डिटेक्शन सिस्टम के माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज होगी। दर्ज उपस्थिति के अनुसार ही शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश है कि जांच टीमों के माध्यम से छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं एवं स्टाॅफ के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयोंं में उपस्थिति पर सख्ती की जाए। सभी को प्रतिदिन सुबह, दोपहर एवं रात में उपस्थिति दर्ज कर इसका ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन भेजना होगा।
विज्ञापन
0000000000000000
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने निर्देश दिया है कि टीम गठित कर विद्यालयों की जांच कराई जाए। अनुपस्थित शिक्षिकाओं एवं स्टाॅफ का मानदेय काटा जाए। तीन बार हाजिरी लगवाई जाएगी।
अमित कुमार सिंह, बीएसए
000000000