{"_id":"66b3afe7cf5d162a310a1005","slug":"attempt-to-identify-the-young-man-from-the-check-found-in-his-pocket-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118885-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जेब में मिले चेक से युवक की शिनाख्त का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जेब में मिले चेक से युवक की शिनाख्त का प्रयास
Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
- धौरहरा गांव में 26 जुलाई को फंदे से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के धौरहरा गांव में 26 जुलाई को मिले शव की पहचान उसके जेब में मिले चेक से शुरू कर दी है। धौरहरा गांव के पास ट्यूबवेल में फंदे से शव लटका मिला था।
धौरहरा गांव के प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ट्यूबवेल से युवक का शव बरामद किया था। पुलिस को मृतक के जेब से एक चेक मिला था। इसके अलावा उसके पास ऐसा कुछ नहीं पाया गया, जिससे उसका पहचान हो सके। पुलिस शव की पहचान न होने पर शव काो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की जेब से मिले चेक से पुलिस पहचान करने में जुटी है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धौरहरा गांव में मिले शव के जेब से एक बैंक का चेक बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त न होने पर उसका पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस टीम को युवक के जेब से मिले चेक को बैंक में जाकर तस्दीक करके पहचान के लिए बताया गया है, जिस पर काम चल रहा है।