{"_id":"66fedd9d1ef00c7b7403c41c","slug":"attempt-to-block-dhanghata-chowk-by-keeping-dead-body-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121713-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शव रखकर धनघटा चौक जाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शव रखकर धनघटा चौक जाम करने की कोशिश
Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस के समझाने पर माने लोग
- मिठना सिठना निवासी युवक के मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मिठना सिठना वार्ड निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार को देर शाम पोस्टमार्टम हाउस से धनघटा पहुंचा तो परिजनों के साथ भीड़ चौक पर पहुंच गई। पिकअप से शव उतारने के बाद लोग जाम करने की कोशिश करने लगे। एसओ के समझाने जाने के बाद शव लेकर घर लौट गए।
मिठना निवासी 28 वर्षीय सुशील यादव का शव बृहस्पतिवार की सुबह गौरापार गांव के पास स्थित बाग में लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस से लौटा तो धनघटा चौक पर लोगों ने उसे रोक लिया। पिकअप से शव को नीचे उतारने के बाद रास्ता जाम करने की कोशिश करने लगे। परिजनों का कहना था कि बेटे सुशील की हत्या की गई है। पुलिस अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ पाई।
महिलाएं और पुरुष भारी संख्या में पहले घनघटा थाने पर पहुंचे उसके बाद धनघटा चौक पर पहुंचे और जाम करने की कोशिश करने लगे। एसओ अनिल कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा की पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनके आश्वासन पर लोग माने और वहां से हटे।