{"_id":"660178b1ee557fc41a00c7e2","slug":"attacked-with-knife-for-not-settling-the-case-case-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111862-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: केस में सुलह न करने पर चाकू से किया हमला, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: केस में सुलह न करने पर चाकू से किया हमला, चार पर केस
Mon, 25 Mar 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ले में हुई घटना
- पुलिस ने आरोपी पर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ले में केस में सुलह न करने पर चाकू से हमलाकर घायल करने का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले में चार आरोपी पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ला निवासी रिंकू ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मोहल्ले के नौशाद अहमद, नसीम अहमद, सद्दाब उर्फ छोटे और अब्दुल कलाम उनको मारे-पीटे थे। जिसका केस चल रहा है। उसी केस में सुलह करने के लिए विपक्षी आए दिन दबाव बना रहे थे। 24 मार्च की रात नौ बजे इन लोगों ने उनको वसीउल्लाह के घर के पास घेर लिए। आरोपी उनके ऊपर सुलह का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर चाकू से प्राणघात हमला किए। जिससे वह बाल-बाल बच गए और उनके हाथ पर चाकू लगा।
रिंकू के साथ में मौजूद इंद्रेश के नाक पर चाकू लग गया। बीच-बचाव में आए भाई को जख्मी किया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में शिकायत पत्र के आधार पर मारपीट, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।