फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   attack mother with kachi

दुधारा क्षेत्र के ऊचहराकला का मामला 19-29-04

Wed, 28 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
attack mother with kachi
जेब खर्च नहीं मिलने पर बेटे ने मां को कैंची घोंपा, बचाव में चाचा जख्मी
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के उंचहरा कला गांव का मामला, अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के उंचहराकला गांव में बुधवार की भोर एक बेटे ने अपनी मां को कैंची घोंपकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे चाचा पर भी कैंची से प्रहार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने दिन में मां से जेब खर्च के लिए कुछ रुपयों की मांग की थी, लेकिन बेटे की बिगड़ी आदतों से परेशान मां ने रोज-रोज रुपये देने से मना कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस गांव गई थी लेकिन आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
उंचहरा कला गांव निवासी मखना (65) पति अशरफी की मौत के बाद देवर जयराम (62) के साथ पुरवां पुल के पास चाय की दुकान चलाती हैं। मंगलवार की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। कहा जा रहा है कि मखना का दूसरे नंबर का पुत्र सनी (28) बुधवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे सो रही मां मखना पर कैंची से वार कर दिया। चीख सुनकर जयराम पहुंचे तो उन्हें भी कैंची मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव में मखना का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी शनि घर छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने मखना व जयराम को सीएचसी सेमरियांवा पहुंचाया। मखना को सीने में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परंतु घरवाले किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज करा रहे हैं। चौकी प्रभारी बाघनगर जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेब खर्च के लिए करता है विवाद
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद के अनुसार अशरफी के तीन बेटों में शनि कुमार दूसरे नंबर का है। बड़ा बेटा पप्पू बंगलूरू रहता है, जबकि छोटा भाई दुबई में है। बताया जाता है कि शनि कोई रोजगार नहीं करता और गलत संगत में पड़ने की वजह से आए दिन पैसों के लिए मां से झगड़ा करता रहता है। मंगलवार को भी उसने खाने-पीने के लिए मां से कुछ रुपयों की डिमांड की लेकिन मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया। कुछ दिन पहले उसने बड़े भाई पप्पू पर भी रुपयों के लिए ही हमला किया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद ने बताया कि इस घटना से परिजन भयभीत हैं। घायल मखना के बड़े बेटे पप्पू के आने पर आरोपी शनि कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed