{"_id":"6adba91abfb139ed93018c79","slug":"attachment-notice-issued-to-satya-prakash-accused-in-share-fraud-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159409-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शेयर ठगी के आरोपी सत्य प्रकाश को कुर्की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शेयर ठगी के आरोपी सत्य प्रकाश को कुर्की नोटिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में आरोपी सत्य प्रकाश के खिलाफ संपत्ति कुर्की की नोटिस जारी की गई है। महुली थाने में दर्ज इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस की जांच में कुशीनगर निवासी धनंजय शुक्ला को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी विक्रांत के खिलाफ भी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए अदालत में मामला चल रहा है। उस पर ठगी की रकम से करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी करने का आरोप है।
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की रकम जुटाने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि निवेशकों को अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम ली गई। इसके बाद करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महुली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका सामने आने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में कुशीनगर निवासी धनंजय शुक्ला को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई अब आरोपियों की संपत्तियों तक पहुंच रही है, ताकि ठगी से जुड़े मामले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
इसी क्रम में महुली थाना क्षेत्र निवासी आरोपी सत्य प्रकाश के द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति ठगी के रुपये से खरीदना जांच में पाया गया, जिसके खिलाफ संपत्ति कुर्की की नोटिस जारी होने की बात सामने आई है, जिसको पुलिस की तरफ से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे आरोपी सत्यप्रकाश को रिसीव करा दिया गया है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- --
विक्रांत की चार करोड़ की संपत्ति पर भी नजर
मामले के महुली थाना क्षेत्र निवासी एक अन्य आरोपी विक्रांत पर करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी करने का आरोप है। उसके खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए अदालत में मामला चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई का अगला चरण आरोपियों की संपत्तियों से जुड़े तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
-- -- -- -- -- -
संपत्ति कुर्की की कार्रवाई से बढ़ेगा दबाव
करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में संपत्ति कुर्की की कार्रवाई आरोपियों पर कानूनी दबाव बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। हालांकि, संपत्ति कुर्की की नोटिस जारी होने और अदालत से अंतिम आदेश पारित होने की स्थिति अलग-अलग है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित न्यायालय के आदेश और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।
-- -- -- -- -
पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आ रहा है, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-अभयनाथ मिश्र, सीओ, धनघटा