फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Atewa demonstrated against the murder of teacher

Sant Kabir Nagar News: अटेवा ने शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया

Tue, 19 Mar 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Atewa demonstrated against the murder of teacher
- सिपाही पर कड़ी कार्रवाई व पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) व अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या से नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के लिए आए शिक्षकों ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को समुचित सहायता प्रदान करने की मांग की।


शिक्षकों ने सबसे पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंच कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सभी शिक्षक हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज पहुंचे और देर तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के मंडलीय मंत्री मुकेश कुमार यादव ने कहा कि दोषी सिपाही को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को तुरंत नौकरी दी जाए। अगर पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता नहीं दी जाती है तो शिक्षक धरने के लिए विवश होंगे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, कमलेश यादव, सुरेन्द्र नाथ, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed