फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Atal Ji's life was dedicated to serving the poor.

Sant Kabir Nagar News: गरीबों की सेवा में समर्पित रहा अटल जी का जीवन

Fri, 26 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Atal Ji's life was dedicated to serving the poor.
कलक्ट्रेट पर पूर्व पीएम के जन्म दिवस पर प्रतियोगिताओं के विजेता को चेक दिया गया-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। डीएम आलोक कुमार व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव जी ने कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत, सुशासन एवं पारदर्शिता के पक्षधर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत, देश के विकास की गति को नई दिशा देने वाले कर्मयोगी अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पूरे राजनैतिक जीवन में गरीबी उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। संपूर्ण राजनैतिक कार्यकाल में वे हमेशा पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। उनका बेदाग राजनैतिक सफर हम सबके लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी नीतियों और मूल्योें से समझौता नही किया। उनके कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाएं जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अन्त्योदय सहित कुछ विशेष कार्यों का देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि भारत रत्न उनका देश के विकास में महान योगदान है। उन्होंने भारत को राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उनके दिखाए गए मार्गों पर चलकर हम सब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में एचआरपीजी काॅलेज में हुई भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 5000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 2500 रुपये का डेमो चेक तथा प्रमाणपत्र दिया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, अमर राय, संतबख्श सिंह, पीडी विजयंत सिंह, एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम तिवारी, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ मनोज कुमार, आशाराम, डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, ईडीएम राकेश कुमार सिंह, ओएसडी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed