फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   at publice place wrote name and mobile no of sweeper

सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाएं सफाईकर्मी का नाम

Fri, 28 Jun 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
at publice place wrote name and mobile no of sweeper
संतकबीरनगर। पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की सीडीओ ने समीक्षा की। सीडीओ ने सफाई कर्मियों का नाम तैनाती वाले गांवों में सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर लिखवाने एवं सचिवों को नए सिरे से ग्राम पंचायत आवंटित किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शौचालय निर्माण के मामले में आवंटन के सापेक्ष जियो टैगिंग नहीं हो पाई है। 3231 शौचालयों की जियो टैगिंग नहीं होने से आंकड़ा पिछड़ा है। सीडीओ ने सभी की दो दिन में जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया। कचरा निस्तारण के संबंध में बताया गया कि सभी ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए खाद गड्ढा बनाया गया है। यहां प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित करके बेंचा जाएगा। अन्य कूड़े से खाद बनाकर किसानों को दी जाएगी। हैंडपंपों की रिबोरिंग व मरम्मत के मामले में सीडीओ ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दो दिन में कार्ययोजना मांगने का निर्देश दिया। गांवों में नियमित सफाई पर निगरानी के लिए सफाईकर्मी का नाम व मोबाइल नंबर गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाओं को भी प्रिया साफ्ट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। बैठक में सभी बीडीओ व पंचायतीराज विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed