कबीरवाणी के जरिए लोगों से खुद को जोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के अंदाज में समारोह स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि बचपन से कबीर के दोहे प्रभावित करते थे। उम्र के साथ समझ बढ़ी तो उनके अर्थों में छिपे सामाजिकता के स्वरूप ने यह स्पष्ट किया कि अगर कबीरवाणी को आत्मसात किया जाए तो सारी बुराइयां खत्म हो सकती हैं। कबीर की वाणी में हर बीमारी का इलाज मौजूद है। जनमानस से इसके अमल की अपेक्षा जताते हुए कहा कि दुनिया के 28 देशों के लोग कबीरपंथ को मानते हैं। देश के 125 करोड़ लोगों में से 25 करोड़ लोग ही कबीर को मानते हैं, ऐसी सोच पैदा करनी है कि सभी देशवासी कबीर पंथ का अनुसरण करें।
इंटेक की रिपोर्ट में कबीर की मजार का भवन जर्जर होने के सवाल पर उन्होंने रिपोर्ट पर गौर करके जरूरी फैसले लेने की बात कही, जबकि आमी के प्रदूषण पर मंत्री उमा भारती से बात करने का भरोसा दिया। बखिरा झील के विकास का मुद्दा इस चर्चा में नहीं आया। हालांकि सांसद शरद त्रिपाठी ने 4500 एकड़ में फैली एशिया की सबसे बड़ी बखिरा झील के विकास, बुद्घ से जुडे़ स्थल कोपिया, तामेश्वरनाथ और बैजूनाथ मंदिर के सुधार की बात रखी और पर्यटनीय विकास पर जोर दिया।
वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर में कबीरवाणी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कबीर को अवतार बताया। कहा कि पाखंड खत्म कराके सौहार्द व सदभाव बढ़ाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसी लिए हिंदू, मुस्लिम या अन्य मजहबों में कबीर पंथियों की कमी नहीं है। सांसद शरद त्रिपाठी की मांग पर उन्होंने यहां के विकास के लिए कॉरपारेट सोशल रिसपांसिविलिटी के तहत धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मगहर का विकास जिले के दस हजार से अधिक लोगों के रोजगार का रास्ता भी खोलेगा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, कुमार अशोक पांडेय, हरिशरण शास्त्री, जय चौबे, गंगा सिंह सैथवार, श्याम सुंदर वर्मा, उदय नारायन राय, महेंद्र दूबे, अंकुर पांडेय, दुर्गा पांडेय, आनंद तिवारी आदि मौजूद थे।
दशहरा और मोहर्रम पर अमन रखें : हाफिज शाह आलम ः मोमिन अंसार सभा के प्रदेश सचिव हाफिज शाह आलम ने इस मौके पर दशहरे व मोहर्रम पर अमन कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूफी संतों के पैगाम पर अमल हर शख्स की जिम्मेदारी है। त्योहार और जल्से भी भाई-चारे की अहमियत बताते हैं। मगहर की धरती हमेशा से प्रेम, अहिंसा, सत्य को प्राथमिकता का संदेश देती रही है। इसे कायम रखना होगा। मिलजुल कर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।