फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assistant Manager of Gramin Bank dies due to illness

Sant Kabir Nagar News: बीमारी से ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

Fri, 12 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Assistant Manager of Gramin Bank dies due to illness
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मैलानी स्थित ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा में तैनात असिस्टेंट मैनेजर रितू श्रीवास्तव (25) पुत्री राकेश श्रीवास्तव की बीमारी की वजह से मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में अपना निजी मकान बनवाकर रहते हैं। उनके तीन बच्चे रितू, नीतू और विनोद कुमार है। बड़ी बेटी रितू ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। बाराबंकी में तैनाती के बाद रितू का ट्रांसफर जिले के लोहरौली ब्रांच पर हुआ था। पिता राकेश ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व बेटी की तैनाती खलीलाबाद मेन ब्रांच मैलानी में हुई थी। रविवार को उसकी तबीयत खराब हुई। वह इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 9:30 बजे बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed