फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assault inside the house following a dispute over a pathway.

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

Fri, 17 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Assault inside the house following a dispute over a pathway.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रास्ते के विवाद में एक परिवार पर हमला करने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गिरधरपुर निवासी मोहम्मद असद पुत्र बशीर अहमद के अनुसार उन्होंने अपने घर पर नया बकरी फाॅर्म बनाया है, जिसे देखने के लिए रिश्तेदार और मित्र आते-जाते रहते हैं। आरोप है कि उनके घर जाने वाले रास्ते पर विपक्षी जुनैद के घर के सामने शौचालय की टंकी बनी हुई है। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और पुलिस चौकी पर समझौता कराया गया था कि वाहन आने-जाने पर कोई विवाद नहीं होगा।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 15 जुलाई की सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच फैजान ने मोबाइल फोन पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। इसके बाद उसी दिन करीब 3:30 बजे जब उनके रिश्तेदार और मित्र बकरी फार्म देखने आए थे, तभी फैजान, रिजवान, मसीजुम्मा, सलमान तथा दो अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे असद पर सलमान ने लाठी से वार किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी जबरन घर में घुस गए और उनकी मां व बेटी के साथ भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed