{"_id":"6a14bf5ab3379aa51206e710","slug":"asp-takes-stock-of-situation-in-musahara-village-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151104-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने मुसहरा गांव में हालात का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने मुसहरा गांव में हालात का लिया जायजा
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बकरीद के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव मुसहरा में सोमवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने गांव के हालात का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से संवाद किया। एएसपी ने गांव में पैदल गश्त भी की।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव में वर्ष 2007 में बकरीद पर विवाद हो गया था। उस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर गांव में अधिकारियों का आना-जाना व लोगों से संवाद करना जारी है। सोमवार को इसी क्रम में एएसपी सुशील कुमार सिंह मुसहरा गांव पहुंचे और गांव में गश्त करते हुए यहां की स्थिति जानी।
गांव के लोगों के साथ एएसपी ने बातचीत की और पारंपरिक तरीके से पर्व मानने को कहा।
-
आपसी सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार
धर्मसिंहवा। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसओ सुरेंद्र सिंह ने की। थाना क्षेत्र के संभ्रांत, समाजसेवियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एसओ ने त्योहार भाईचारे व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद