फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP gave 'speed of respect' to retirement

Sant Kabir Nagar News: सेवानिवृत्ति को एएसपी ने दी ‘सम्मान की गति’

Thu, 01 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
ASP gave 'speed of respect' to retirement
संतकबीरनगर। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्ति कांस्टेबल को गाड़ी में बैठाकर उसकी गाड़ी को अपने हाथों से धक्का दिया। यह सम्मान देखकर पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य लोगों की आखें भर आईं। जिले के दो पुलिसकर्मी 30 अप्रैल को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर चुके थे। इनमें आरक्षी दीपक राज व मुख्य आरक्षी धनंजय यादव शामिल थे। इन दोनों ही कर्मचारियों को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने माला पहनाकर, शाॅल व धर्मग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक संपर्क करने की बात कही। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed