Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ashnahra ghat pul latest news

विधायक ने किया असनहरा घाट पुल का शिलान्यास

Wed, 05 Feb 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ashnahra ghat pul latest news
विकास खंड सेमरियावां के असनहरा घाट पर पुल का शिलान्यास करते सदर विधायक। - फोटो : KHALILABAD
विधायक ने किया असनहरा घाट पुल का शिलान्यास
विज्ञापन

- पूरा किया क्षेत्रीय लोगों से किया वादा : जय चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/ कांटे। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के असनहरा घाट के कठिनइयां नदी पर पुल का शिलान्यास सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बुधवार को किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग क्षेत्रीय लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
सदर विधायक ने कहा कि करीब एक करोड़ 13 लाख की लागत से पुल का निर्माण होने जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व के चुनाव में वह जनता से वादा किए थे कि पुल का निर्माण कराएंगे। इसके पूर्व जल सत्याग्रह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश राजभर ने सदर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गजेंद्र पांडेय, मानसिह, अनिल तिवारी, हरिश चंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सेमरियावां मुमताज, दिनेश चौबे, राजेश सिंह, विजय कुमार, राम सुमिरन, दूधनाथ शर्मा, अभय कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरी हुई पक्के पुल की आस
कांटे। जिले के सेमरियावां ब्लॉक में आने वाले असनहरा घाट पर पुल निर्माण होने से लोगों में खुशी है। पक्के पुल की आस बुधवार को पूरी हो गई। अब तक लोग बांस के बने पुल से नदी पार करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बांस के पुल से नदी में गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पक्के पुल की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया था। पुल बन जाने से संतकबीरनगर और बस्ती जिले के कई गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed