{"_id":"691a15e5c814eea9a905e916","slug":"ashas-incentive-payment-will-be-reviewed-a-register-will-be-created-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141379-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आशा के प्रोत्साहन राशि भुगतान की होगी समीक्षा, बनेगा रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आशा के प्रोत्साहन राशि भुगतान की होगी समीक्षा, बनेगा रजिस्टर
Sun, 16 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसएनए स्पर्श पोर्टल से आशा और आशा संगिनियों के भुगतान की व्यवस्था होने के बाद आ रही दिक्कतों काे ध्यान में रखकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उपकेंद्र और ब्लॉक स्तर पर रजिस्टर बनाया जाएगा। उसमें भुगतान की स्थिति दर्ज की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक पिंकी जोवल ने मुख्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में समुदाय को जानकारी प्रदान करना, जागरूक करना एवं सेवा तक पहुंच सुनिश्चित कराने में आशाओें की भूमिका है। आशा और आशा संगिनियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान का विवरण अंकित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर रजिस्टर जरूरी है। प्रतिमाह भुगतान करने के बाद रजिस्टर को अद्यतन किया जाना है।
इसके लिए उपकेंद्र एवं ब्लॉक स्तर पर रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। रजिस्टर में उपकेंद्र पर सीएचओ भुगतान संबंधी सूचना अंकित करेंगे। सीएचओ के अनुपलब्ध होने पर चिकित्साधिकारी की ओर से नामित कर्मचारी रजिस्टर का रखरखाव करेगा। यदि किसी कारण से किसी आशा का वाउचर जमा नहीं किया गया है तो उसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। साथ ही पूर्ण भुगतान नहीं होने का कारण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बिल नंबर के साथ सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। साथ ही आशाओं के शिकायतों के निवारण के लिए ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर गठित शिकायत निवारण तंत्र को क्रियाशील करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
0
आशा और आशा संगिनियों के भुगतान के लिए मिशन निदेशक से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए सभी अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। -डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ