{"_id":"688bad90cd6d0222140a5998","slug":"asha-workers-staged-a-protest-alleged-extortion-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136344-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, वसूली का आरोप
Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां के विभिन्न गांवों में तैनात आशा बहुओं ने अस्पताल कर्मियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा के नेतृत्व में पहुंची आशाओं और अधीक्षक में तीखी बहस हुई। जिला पंचायत सदस्य ने कार्रवाई न होने की दशा में अनिश्चितकालीन धरना और जिलाधिकारी से शिकायत की बात कहीं।
आशा कार्यकर्ता रहीमा खातून, लालमती, मीना देवी, आरती देवी, शकीला खातून तथा कौशल्या देवी आदि जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर पहुंचीं और भुगतान के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। आशा बहुओं ने कहा कि अभी तक पीबीआई का भुगतान नहीं हुआ है, जिसपर बताया गया कि अभी तक बजट नहीं आया है। बजट आने के बाद भुगतान किया जाएगा, लेकिन इससे आशा कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुईं।