फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asha workers demanded a fixed honorarium.

Sant Kabir Nagar News: निश्चित मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Asha workers demanded a fixed honorarium.
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता-संवाद
संतकबीरनगर। आशा वकर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के जरिए भेजा। साथ ही एलान किया कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो नौ फरवरी को लखनऊ में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आशा वकर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि पिछले चार माह से आशा और आशा संगिनी निश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहीं है। इसके बाद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ऐसे में अब आर- पार का संघर्ष छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। कई सालों से पारिश्रमिक में वृद्धि तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी को ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाया जाए और सेवा निवृत्त पर ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

धरना में विजय लक्ष्मी, लालमुन्नी, गायत्री सिंह, सरिता श्रीवास्तव, मनीषा देवी, अनुराधा, सोनमती देवी, निर्मला देवी, लालमती, उर्मिला देवी, लीलावती, ऊषा देवी, अंजनी देवी, सुभद्रा देवी, रामा देवी, फूला देवी, निक्की सिंह, मिथिलेश, वंदना राय, नीता देवी, कृष्णा गुप्ता, मीना पांडेय, नीलम, सुधा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed