फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   asha worker protest for increasing salary

आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

Sun, 30 Jun 2019 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
asha worker protest for increasing salary
जूनियर हाइ्र स्कूल में आयोजित आशा संघ की बैठक को संबोधित करती जि लाध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
मानेदय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन

- बढ़ाया गया पारिश्रमिक तत्काल लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आशाओं ने मानेदय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो पारिश्रमिक बढ़ाया है उसे तत्काल लागू करें।
आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा व आशा संगिनी लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम कर रहीं है लेकिन उन्हें श्रम के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि जल्द ही मानदेय पर फैसला किया जाएगा। इसके लिए हाई पावर कमेटी भी बनाई गई लेकिन मानदेय की जगह पारिश्रमिक बढ़ाया गया उसे भी अभी तक लागू नहीं किया गया। इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए। मंडल संरक्षक सुभाष उपाध्याय ने कहा कि मानेदय मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

बैठक में अनीता देवी, ऊषा शर्मा, जाहिदा खातून, गुड्डी देवी, संजू प्रभा, लालमुन्नी देवी, बिंदु देवी, उर्मिला देवी, बंदना, सावित्री, माया देवी, मीना देवी, संध्या यादव, नीतू देवी, कुसुमलता, आरती देवी, लालचंद्र, चंद्रभान गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed