फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As soon as the repair work was completed, the gravel started coming loose.

Sant Kabir Nagar News: मरम्मत कार्य पूरा होते ही उखड़ने लगींं गिट्टियां

Fri, 26 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
As soon as the repair work was completed, the gravel started coming loose.
पौली के भोतहा मुख्य मार्ग की गौवापार के पास उखड़ने लगीं गिट्टियां। संवाद
रोसयाबाजार। पौली चौराहे से भोतहा मुख्य मार्ग की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत हुई है और गिट्टियां उखड़ जा रही हैं।
विज्ञापन

राम-जानकी मार्ग पौली से भोतहा जाने वाला पिच मार्ग बदहाल हो गया था। दो माह पहले पिचिंग का काम शुरू किया गया, लेकिन बनने के बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं। ग्रामीण रामदरश, रामसजीवन यादव, राम-लखन यादव, अशोक कुमार, प्रमोद यादव, भालचंद कन्नौजिया, विकास, राजेश कुमार, दयाराम, शिवपूजन, झीनक यादव, रामसिंह, अच्छेलाल आदि लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर गड्ढों को भर कर कोरम पूरा किया गया। बीच-बीच में गौवापार गांव के पास सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। अक्सर लोग गिर कर घायल होते रहते हैं। लोगों ने फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। पीडब्लूडी एक्सईएन आरके पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed